मुंबई: मुंबई में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि ठाणे के लिए 16 और 17 अगस्त का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मुंबईकरों से अपील कि गई है कि आवश्यकता न होने पर घर से बाहर न निकलें. भारी बारिश और जलभराव की के चलते प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
मुंबई में रात से ही भारी बारिश जारी
वहीं, मुंबई में रात से ही भारी बारिश जारी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि मुंबई में भारी बारिश हो रही है और और ऑरेंज अलर्ट लागू है। कई इलाकों में जलभराव और दृश्यता कम होने की सूचना मिली है। मुंबईवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और मुंबई पुलिस सतर्क है और मुंबईवासियों की मदद के लिए तैयार है। किसी भी आपात स्थिति में, 100/112/103 डायल करें।
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। कई घरों और दफ्तरों तक में पानी भरी है। रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे ट्रैक लबालब हो गए हैं। बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मुंबई के कई इलाकों अंधेरी, कुर्ला, चेंबूर के हालात बहुत खराब हो गए हैं। आधी रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक रेकॉर्ड बारिश हुई है।
हर तरफ पानी ही पानी
मुंबई में बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने कोलाबा और सांताक्रूज वेधशाला ने बताया कि शुक्रवार को बीते 24 घंटों में खूब बारिश हुई है। कोलाबा में 45.2 मिमी और सांताक्रूज में 11.5 मिमी पानी बरसा है। मॉनसून की शुरुआत से





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


