चंद्रपुर. महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने अपनी सहेली से अपमान क बदला लेने के लिए उसकी बेहरमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। पहले तो उसका गला घोंटा फिर शरीर के दो टुकड़े कर सिर और धड़ अलग-अलग फेंक दिए। युवकी ने यह सब अपने एक दोस्त की मदद से हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह चौंकाने वाली वारदात पिछले सप्ताह 4 अप्रैल को सामने आई थी। जहां चंद्रपुर के भद्रावती शहर के तेलवासा परिसर में गवर्नमेंट आईटीआई के सामने एक लड़की का बिना कपड़ों के सिर कटी हालत में शव मिला था। साथ मौके से एक चाबी, मोबाइल चार्जर और अंगूठी भी मिली थी। पुलिस ने इन सामान के आधार पर मृतका की पहचान और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन अब इस केस में खुलासा हुआ तो पुलिस भी शॉक्ड रह गई। क्योंकि इसको एक नाबालिग लड़की ने मिलकर अंजाम दिया था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इस सुलझाने के लिए 200 पुलिस जवानों की टीमें बनाकर जांच जुटाया। साथ ही साइबर टीम की भी मदद ली गई। 6 दिन तक काफी-खोजबीन करने के बाद पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे ने बताया कि मृतक लड़की मूल रूप से नागपुर के पास की रहने वाली है। लेकिन वह अपनी सहेली के साथ चंद्रपुर में रहती थी। मृतका और आरोपी लड़की दोनों ही दोनों रूममेट थी. दोनों किराए के कमरे में रहती थीं। लेकिन दोनों ही फिर दोस्त से दुश्मन बन गईं।
जांच के दौरान पता चला है कि मृतका अपनी आरोपी रूममेट सहेली को अक्सर अपमानित करती थी। वह किसी के सामने भी उसे नीचा दिखाती थी। बस इतनी सी बात आरोपी लड़की के दिल को घर कर गई। इसी बात को लेकर उसने लड़की की हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली। इसमें उसने अपने एक दोस्त को शामिल किया। दोनों पहले उसे किसी बहाने से सुनसान इलाके में लेकर गए। फिर वहां जाकर उसका मोबाइल चार्जर से गला घोंट दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए धारदार हथियार से सिर और धड़ अलग कर दिए। फिर दोनों शव को फेंककर फरार हो गए। हालांकि आरोपी लड़की को अरेस्ट कर लिया है। वहीं उसके लड़के दोस्त की तलाश जारी है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


