मुंबई : इस साल भी गणपति उत्सव 2025 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहरभर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि पूरे शहर में 18,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इसके साथ ही 11,000 से अधिक सार्वजनिक गणेश मंडलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही शहर में 11,000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर कोने पर नजर रखी जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं और महिला पुलिस दस्ते को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से एसआरएफ, क्यूआरटी, आरएएफ, दंगा नियंत्रण पुलिस और होमगार्ड भी सक्रिय ड्यूटी पर रहेंगे।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी स्वयं बंदोबस्त की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गणेशोत्सव को लेकर कई उच्चस्तरीय बैठकें भी आयोजित की गई हैं। मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणपति मंडल ‘लालबागचा राजा’ के सुरक्षा इंतजाम विशेष रूप से किए गए हैं। यहां 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिनमें महिला पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, एटीएस और क्राइम ब्रांच शामिल हैं। 3 से 4 डीसीपी स्तर के अधिकारी विशेष निगरानी करेंगे और पूरे इलाके की सुरक्षा के लिए लगभग आधा दर्जन ड्रोन लगाए जाएंगे। यातायात नियंत्रण के लिए भी 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि दर्शनार्थियों को कोई असुविधा न हो। मुंबई पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि इस साल का गणेश उत्सव पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।





Users Today : 11
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 874
Users This Month : 358
Users This Year : 9308
Total Users : 70515
Views Today : 12
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 551
Views Last 30 days : 1137
Views This Month : 496
Views This Year : 10533
Total views : 106556
Who's Online : 3


