मुंबई : गणेश उत्सव के दौरान गुरुवार रात तक करीब 30,000 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने यह जानकारी दी। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि 10 दिवसीय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश स्थापना के डेढ़ दिन, पांच दिन और सात दिन बाद मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान शहर में अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
29,614 ‘घरेलू’, 337 ‘सार्वजनिक’ पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन
बीएमसी अधिकारी ने बताया, ‘‘उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार रात 9 बजे तक ‘डेढ़ दिन’ के गणपति की कुल 29,965 प्रतिमाओं का विसर्जन समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में किया गया। इनमें 29,614 ‘घरेलू’ गणपति प्रतिमाएं और 337 ‘सार्वजनिक’ पंडालों की प्रतिमाएं शामिल हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न तीन बजे तक ‘डेढ़ दिन’ के गणपति की 583 प्रतिमाओं में से 55 प्रतिशत से अधिक या 326 का विसर्जन कृत्रिम जलाशयों में किया गया।
गणपति विसर्जन
288 कृत्रिम तालाब बनाए गए
इस वर्ष बीएमसी ने (समुद्र तट सहित) 70 प्राकृतिक जलाशयों को चिन्हित किया है तथा विसर्जन के लिए 288 कृत्रिम तालाब स्थापित किए हैं। पर्यावरण संरक्षण के उपायों के तहत, बीएमसी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पर्यावरण अनुकूल गणपति प्रतिमाओं को ड्रम या बाल्टियों में विसर्जित करें, जबकि ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ की 6 फुट से कम ऊंचाई वाली मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया जाए।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


