मुंबई: मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर शुक्रवार तड़के कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) के एसी कोच से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई. ट्रेन के एसी कोच के टॉयलेट में एक तीन साल के बच्चे की लाश मिली. बताया जाता है कि ट्रेन की सफाई के दौरान बाथरूम के डस्टबिन से 5 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया. ट्रेन के कोच से बच्चे का शव मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई.
ट्रेन की सफाई के दौरान एसी कोच के टॉयलेट में मिला शव
जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की रात करीब 1:05 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर पहुंची थी. इसी दौरान जब सफाई का काम शुरू हुआ तो प्रभारी कर्मचारी को टॉयलेट के कूड़ेदान में मासूम का शव नजर आया. तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधन को दी गई और कुछ ही देर में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए.
सूरत से चचेरे मामा ने किया था बच्चे का अपहरण
बताया गया कि मृतक बच्चे की मां ने एक दिन पहले ही गुजरात के सूरत जिले के अमरोली पुलिस थाने में अपने चचेरे भाई विकाश शाह (उम्र 25 वर्ष) पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस अब उसी पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर आगे बढ़ रही है. फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है.
इस घटना के बारे में रेलवे कमिश्नर राकेश काला सागर ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी की इस बच्चे की मिसिंग कंप्लेंट सूरत में दर्ज की गई थी. दो दिन पहले शिकायत सूरत पुलिस के पास दर्ज होने के बाद सूरत पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी. रेलवे कमिश्नर ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के कारण आरोपी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 285
Users This Month : 36
Users This Year : 2818
Total Users : 64025
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 97
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 42
Views This Year : 3357
Total views : 99380
Who's Online : 0


