मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई शहर और उपनगर में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को होगी। सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि हमने ऐसी ही मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार किया, उसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि पहले ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर को सुनिश्चित की गई थी। लेकिन, अब मुंबई शहर जिला व मुंबई उपनगर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को होगी।
अन्य जिलों में 5 सितंबर को रहेगी छुट्टी
हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में यह छुट्टी 5 सितंबर को ही रहेगी। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में सरकारी कार्यालय 5 सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कांग्रेस नेता नसीम खान, विधायक असलम शेख, अमीन पटेल, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख सहित महाराष्ट्र के कई मुस्लिम नेताओं ने राज्य सरकार से उक्त छुट्टी की तारीख बदलने की गुजारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
नसीम खान ने क्या कहा
नसीम खान ने कहा कि हमने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा था कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के तहत सार्वजनिक शोभायात्रा के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। साथ ही, हमें आपसी भाईचारे के साथ ईद भी मनाना था। इसे देखते हुए मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम 8 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि दोनों पर्व सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मना सकें।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


