Home Crime फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर जमीन बेचने की कोशिश करने वाले रियल एस्टेट...

फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर जमीन बेचने की कोशिश करने वाले रियल एस्टेट कारोबारी का पर्दाफाश; गिरफ्तार

14
0

मीरा रोड : काशिमीरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर जमीन बेचने की कोशिश करने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी का पर्दाफाश किया गया है एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम धर्मेश भाई केशवजी शहा ( भावनगर गुजरात) हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता की जमीन जाली कागजात बना कर विनु भाई पोपट भाई रवानी सुरत गुजरात एवं अमृत भाई प्रेमजी रामानी सुरत गुजरात के नाम पर कर दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देश एवं सहायक पुलिस आयुक्त मीरारोड गणपत पिगले, काशिमीरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले के मार्गदर्शन में काशिमीरा पुलिस स्टेशन की टीम को जांच में सामने आया कि आरोपी ने दस्तावेजों में हेरफेर कर पुराना सर्वे नंबर 83, नया सर्वे नंबर 8 की 20 एकड़ जमीन के 712 में फर्जीवाड़ा किया। इतना ही नहीं, मृतक के वारिसों के नाम का उपयोग कर नकली पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन की बिक्री की साजिश भी रची गई थी।