Home Crime एटीएस ने पाकिस्तान के लोगों के साथ कथित ऑनलाइन संबंधों के लिए...

एटीएस ने पाकिस्तान के लोगों के साथ कथित ऑनलाइन संबंधों के लिए दो युवकों को हिरासत में लिया

12
0

नागपुर : महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान के लोगों के साथ कथित ऑनलाइन संबंधों के लिए महाराष्ट्र के नागपुर के काम्पटी क्षेत्र से दो युवकों को हिरासत में लिया । मुंबई स्थित एटीएस सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्धों से पुलिस ने कुछ दिन पहले पूछताछ की थी लेकिन उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया था। ताज़ा खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस अधिकारियों ने आज उन्हें आगे की पूछताछ के लिए फिर से हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों कैम्पटी के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय थे और कथित रूप से पाकिस्तान में मौजूद लोगों से संपर्क में थे। फ़िलहाल नागपुर एटीएस की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है। उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।