Home Crime रत्नागिरी में एसीबी ने छापा मारकर तीन लोकसेवकों को रिश्वत लेते हुए...

रत्नागिरी में एसीबी ने छापा मारकर तीन लोकसेवकों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया

13
0

रत्नागिरी : रत्नागिरी के स्थानीय निधि लेखा परीक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापा मारकर तीन लोकसेवकों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सहायक निदेशक वर्ग-1 शरद रघुनाथ जाधव (53), लेखा अधिकारी वर्ग 3 सिद्धार्थ विजय शेट्ये (45) और संविदा कर्मचारी वर्ग-4 सतेज शांताराम घवली (38) शामिल हैं।
मामले की शुरुआत तब हुई जब शिकायतकर्ता, जो पंचायत समिति दापोली में षष्ठम लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, ने वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 की लेखा परीक्षा रिपोर्ट में लंबित 21 मुद्दों का समाधान कर अनुपालन रिपोर्ट 5 अगस्त 2025 को स्थानीय निधि लेखा परीक्षा कार्यालय, रत्नागिरी में प्रस्तुत की। इस दौरान संविदा कर्मचारी सतेज घवली ने शिकायतकर्ता से कहा कि इन मुद्दों को रिपोर्ट से हटाने के लिए सहायक निदेशक शरद जाधव की ओर से 24,000 रुपये की रिश्वत देनी होगी। बाद में समझौता कर राशि 16,500 रुपये तय की गई। शिकायत दर्ज होने के बाद 11 सितंबर 2025 को एसीबी रत्नागिरी ने सत्यापन कार्रवाई की। जांच में यह पाया गया कि घवली ने जाधव और शेट्ये की ओर से रिश्वत की मांग की थी।