बिहार : बिहार में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पांच अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. तभी पुलिस ने उन्हें पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामला समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा है. अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस, चार मोबाइल, लूट की तीन बाइक और 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं.
सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा बांध पर कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. एक टीम का गठन कर जब छापेमारी की गई तो पांच अपराधी पुलिस के गिरफ्त में आ गए. पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी अपराधी स्थानीय कल्याणपुर, चकमेहसी और पूसा थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदात को करने में काफी सक्रिय हैं. इन इलाकों में कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. पुलिस को आशंका है कि ये चुनाव के दौरान किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है.





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


