मुंबई : रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज को मुंबई के वर्ली में अपनी आगामी आवासीय परियोजना से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय की उम्मीद है। इस 2.63 एकड़ में फैली ‘गोदरेज ट्रिलॉजी’ परियोजना में तीन आवासीय टावर होंगे। पहले चरण में कंपनी इस तिमाही के दौरान दो टावर पेश करेगी। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे वर्ली स्थित अपनी ‘गोदरेज ट्रिलॉजी’ परियोजना के लिए महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (महारेरा) से परियोजना पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे वर्ली स्थित अपनी ‘गोदरेज ट्रिलॉजी’ परियोजना के लिए महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (महारेरा) से परियोजना पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हो गया है।
यह एक प्रमुख भूमि भूखंड के पुनर्विकास के लिए एक संयुक्त विकास परियोजना का हिस्सा है। कंपनी ने कहा, ‘‘ इस पूरी परियोजना की अनुमानित सकल राजस्व क्षमता 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है।’’ वर्तमान में प्रस्तावित तीन टावर में से दो के लिए रेरा की मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। पहले चरण में करीब 11 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र शामिल है। अब अनुमोदन मिलने के बाद ‘सीटर्फ’ और ‘सीफ्रंट’ नामक दो टावर चालू तिमाही में पेश किए जाएंगे।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा कि यह परियोजना दक्षिण मुंबई में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करती है। साथ ही उच्च क्षमता वाले शहरी भूखंडों के अधिग्रहण एवं विकास की रणनीति के अनुरूप है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 349
Users Last 30 days : 838
Users This Month : 296
Users This Year : 9246
Total Users : 70453
Views Today : 7
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 483
Views Last 30 days : 1087
Views This Month : 410
Views This Year : 10447
Total views : 106470
Who's Online : 1


