मुंबई :कांग्रेस के मुताबिक, अब तक 1,200 से ज्यादा दावेदारों ने बीएमसी चुनाव में पार्टी टिकट पर मैदान में उतरने के लिए आवेदन किया है. राजहंस ने बताया कि फॉर्म वितरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और यह बीएमसी चुनाव की तैयारी का हिस्सा है. मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. राजहंस के अनुसार, पार्टी को टिकट चाहने वाले दावेदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है.
44 महीने बाद हो रहे बीएमसी चुनाव
महीने बाद हो रहे ब्रृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव जनवरी 2026 में होने की संभावना है. इन चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि मुंबई में अपनी पकड़ मजबूत की जा सके. इससे पहले महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आगामी बीएमसी चुनावों के लिए वार्ड सीमाओं को मंजूरी दे दी है. मुंबई में आखिरी बार बीएमसी के चुनाव फरवरी 2017 में हुए थे. 227 सीटों वाले बीएमसी चुनाव में शिवसेना ने सबसे ज्यादा 84 सीटें जीती थीं. बीजेपी सिर्फ तीन सीटें पीछे रह गई थी. यानी 81 सीटों पर चुनाव जीतकर दमखम दिखाया था. इसके अलावा कांग्रेस ने 30 सीटें जीती थीं.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


