बच्चे के बीमारी का बहाना बनाकर शातिर करते हैं ठगी
मुंबई, टेक्नॉलॉजी के युग में जहां लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं वहीं ठगी का खतरा भी मंडराने लगा है। ताजा मामला ऑल इंडिया ब्रिगेड के संपादक रफिक शेख के रिश्तेदारों से ठगी का है। १९ अक्टूबर को रफिक शेख के नाम पर फर्जी व्यक्ति ने उनके रिश्तेदारों से दोस्त के बच्चे के इलाज के लिए पैसे की मांग की और अगले दिन लौटाने का दावा भी किया, जिससे उनके रिश्तेदार भावनात्मक रूप से उनकी मदद करने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गये।
इस मामले की शिकायत रफिक शेख ने तुरंत सायबर क्राईम में की है, जिसके बाद उक्त अकाउंट नंबर को ब्लाक कर आरोपियों की तलाश जारी की गई है। सायबर क्राईम विभाग मामले की छानबीन में जुट गया है। वहीं लोगों से ऐसे प्रâाड मेसेज या फोन से बचने की सलाह दी गई है।
पता चला है कि ये ठग आईडी का क्लोन बनाकर उनके जानने वालों से बीमारी का बहाना बनाकर या फिर किसी आवश्यक कार्य का बहाना करके रूपये की डिमांड कर रहे हैं। सोशल मीडिया के ठग पहले किसी अज्ञात व्यक्ति की प्रोफाइल खंगालते हैं। जिसमें उनकी पोस्ट को गौर से देखते हैं। किसी प्रोफेशन या फिर पैसे वाले लोगों का चयन करते हैं। फिर उनकी आईडी से उनके फोटो को डाउनलोड करते हैं। इसके बाद हूब-हू फेसबुक आईडी तैयार कर उनके जानने वालों को प्रâैंड रिक्वेस्ट भेज देते हैं। और फिर किसी बीमारी या अति आवश्यक कार्य का बहाना कर अगले दिन रूपये लौटाने का भरोसा दिलाकर ठगी करते हैं।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


