नागपुर : नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर बाजारगांव के समीप सावंगा (शिवा) स्थित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कंपनी के भीतर एक बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।मृतकों की पहचान डोरली, तहसील काटोल निवासी दिनेश श्रीराम खांबलकर (55) और बालाघाट, मध्य प्रदेश निवासी जुगल किशोर शालिकराम रहांगडाले (46) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में निर्माण कार्य (बांधकाम) में कार्यरत थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में ट्रेलर चलाते समय चालक कारंजा (घडगे), जिला वर्धा निवासी गणेशराव बारंगे का वाहन से नियंत्रण छूट गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने वहां काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। ट्रेलर के नीचे आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर स्थित मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


