पुणे : पुणे से सटे चिंचवड इलाके से एक दिल दलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क निर्माण का काम करने के दौरान सुपरवाइजर की रोड रोलर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई है।वहीं घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में शख्स को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल सुपरवाइजर की मौत के बाद से स्थानीय लोग हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार दोपहर 4 बजे के करीब हुआ। यहां शहर के आर्कुडी गंगा नगर इलाके में हादसा उस समय हुआ जब एक निजी कंपनी के दो कर्मी सड़क निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सुपरवाइजर रोड रोलर के पीछे चल रहा था, तभी अचानक से रोड रोलर पीछे की दिशा में चलने लगा। इसी दौरान थोड़ी सी लापरवाही की वजह से देखते ही देखते उसने अपने लोहे के चक्के से सुपरवाइजर को रौंद डाला। इस घटना में सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत होने गई।
स्थानीय व्यक्ति प्रभु कंगने ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुझे कॉल आया कि गंगानगर रोड पर ऐसी घटना हुई है तो मैं घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकि मेरे घटनास्थल पर आने से पहले ही स्थानीय लोग उनके वहां से लेकर अस्पताल चले गए थे।शख्स ने बताया कि, अचानक से पैदल चल रहा व्यक्ति कुछ देर के लिए रुका और रोलर आगे चला गया। हालांकि कुछ ही देर बाद रोलर रिवर्स आया। इस दौरान पीछे चल रहा आदमी रोलर के नीचे आ गया। इससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। जानकारी मिली है कि मृतक सब-कॉन्ट्रैक्टर था और जो गाड़ी चला रहा था वह उसके ऊपर काम करता था।





Users Today : 57
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 400
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today : 81
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 557
Views Last 30 days : 1161
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


