मुंबई : मुंबई अंडरवर्ल्ड के पहले डॉन हाजी मस्तान की बेटी होने का दावा करने वाली हसीन मिर्जा ने अब दिल्ली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। हसीन मस्तान मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि वह दिल्ली में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपने साथ हुए जुल्म की जानकारी देते हुए पत्र सौंपा है। गौरतलब हो कि हसीन मस्तान मिर्जा पिछले साल के आखिर में सोशल मीडिया पर तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने खुद के साथ 13 साल की उम्र के रेप किए जाने के साथ जबरन शादी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। हसीन अंडरवर्ल्ड डॉन रहे हाजी मस्तान के दूसरी पत्नी की बेटी हैं।
इंस्टाग्राम पर हसीन मिर्जा ने रखा वीडियो
एक्टिंग करके जीवन-यापन करने वाली हसीन मस्तान मिर्जा के अनुसार मैंने एक लेटर लिखा था। मैं खुद दिल्ली आई। मुझे पीएम मोदी और प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू के ऑफिस से एक वेरिफिकेशन लेटर मिला है। मैं इससे बहुत खुश हूं। हसीन मिर्जा ने कहा कि मैं अब कह सकती हूं कि मोदी है तो मुमकिन है। मुझे भरोसा है कि अब मुझे मेरे केस में इंसाफ मिलेगा। हसीन मस्तान मिर्जा का आरोप है कि हैदराबाद में रहने वाले रिश्ते में मामा के बेटे से शादी जबरन करवाई गई थी। इतना ही नहीं मां बनने पर गर्भपात करवा दिया गया है। हसीन मस्तान मिर्जा का आरोप हैं कि पिता की प्रॉपर्टी के लिए उनके साथ जुल्म हुआ। हसीन मस्तान मिर्जा ने छोटा से वीडियो भी साझा किया है। इसमें वह काफी खुश दिख रही हैं।
इंटरव्यू में लगाए थे बड़ा आरोप
एक इंटरव्यू में हाजी मस्तान की बेटी हसीन ने कहा था कि उनके मामा के बेटे, नसीर हुसैन ने उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और बाद में 1996 में जब वह महज 12 साल की थीं, तब उनकी जबरन शादी करा दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ जो भी विपत्ति आई है, उसका हाजी मस्तान की बेटी होने की उनकी पहचान से कोई संबंध नहीं है। यह उनकी मृत्यु के बाद ही शुरू हुई है। हसीन ने दावा किया कि कथित अपराधों के समय वह नाबालिग थी और उसकी पहचान छिपाए जाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया। मानसिक उत्पीड़न किया गया। इसके बाद संपत्ति से वंचित कर दिया गया। हसीन मिर्जा का कहना है कि वह 2013 से इस मामले की पैरवी कर रही हैं। फिर बाद में आर्थिक तंगी के कारण लगातार इस पर कार्रवाई नहीं कर पाईं। हसीन ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला।





Users Today : 6
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 349
Users Last 30 days : 838
Users This Month : 296
Users This Year : 9246
Total Users : 70453
Views Today : 7
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 483
Views Last 30 days : 1087
Views This Month : 410
Views This Year : 10447
Total views : 106470
Who's Online : 1


