मुंबई : महाराष्ट्र में गोरेगांव नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग मामले के मुख्य आरोपी को रायगढ़ के पोलादपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने मुंबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में ‘एक्स्टसी’ बांटी थी, जिसके सेवन से दो युवकों की मौत हो गई थी। आरोपी को गोवा की ओर भागते समय पकड़ा गया और आगे की जांच के लिए वनराई पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार उल्हासनगर निवासी गिरफ्तार आरोपी आयुष विक्की, वह आरोपी है जिसने कॉन्सर्ट में ड्रग्स सप्लाई करने के लिए कहा था; आयुष एक बड़ा ड्रग्स सप्लायर है। वनराई पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुंबई-गोवा हाईवे से भाग रहा है, जिसके बाद वनराई पुलिस ने रायगढ़ पुलिस को जानकारी देकर अलर्ट किया। जानकारी मिलने के बाद रायगड की पोलादपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने लोकल क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर नाकाबंदी की और रात करीब 10.30 बजे पोलादपुर में उसे पकड़ लिया।
रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी आयुष विक्की (24) को हिरासत में लेकर वनराई पुलिस को सौंप दिया। वह कथित तौर पर अपने दो दोस्तों के साथ कार में गोवा भाग रहा था। पुलिस ने कहा कि साहित्य ने म्यूजिक कॉन्सर्ट में ‘एक्स्टसी’ नाम का ड्रग बांटा था। वनराई पुलिस स्टेशन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा पुलिस ने शनिवार को नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए जग्गरपोरा में एक नियमित नाका (चेकपॉइंट) लगाया। चेकिंग के दौरान एक शख्स को पकड़ा गया, जिसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान होटरपोरा के रहने वाले ताहिर राशिद गनई के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर, उसके पास से चरस जैसा दिखने वाला बड़ी मात्रा में पदार्थ बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी थी कि इस मामले में चेकिंग के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हेरोइन जब्त की गई





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


