नेहा कक्कड़ शादी के बाद वापस मुंबई लौट आई हैं। नेहा कक्कड़ को पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान गायिका वेस्टर्न लुक में देखीं। फोटोग्राफर्स को देखते ही नेहा कक्कड़ ने उनकी तरफ प्यारी सी मुस्कान दी और शादी की शुभकामनाएं देने वालों का शुक्रिया किया।
बॉलीवुड के अन्य सितारों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को देखें तो शादी के बाद ये अभिनेत्रियां एयरपोर्ट पर पारंपरिक ड्रेस पहने दिखी थीं लेकिन नेहा कक्कड़ ने मॉडर्न लुक अपनाया। उन्होंने बेहद आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े पहने थे। नेहा ने क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी थी। वहीं रोहनप्रीत ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू पैंट्स कैरी किए थे। नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ ने हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई थी। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए थे। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ। रोहनप्रीत के घर नेहा कक्कड़ का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया।
सोमवार को पंजाब में रोहनप्रीत और नेहा का रिसेप्शन हुआ। इसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों इस मौके पर काफी खुश नजर आए। इस मौके पर नेहा ने सफेद रंग का लहंगा और रोहनप्रीत ने नीले रंग का सूट पहन रखा था। बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने बहुत निजी तरीके से शादी की थी। समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि कोरोना काल की वजह से उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


