गोंडा : गोंडा के मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदी राम गणेश पाल की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. जब बंदी का शव गोंडा पहुंचा तो परिजनों सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. परिजनों ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. बताया गया कि राम गणेश के ऊपर 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था और 3 महीने पहले जेल भेजा गया था. परिजनों का आरोप है कि बिना परिजनों की जानकारी के ही राम गणेश का ब्रेन हैमेज का ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे भी मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही हंगामे की खबर पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया.
शव रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं वहीं कटरा और कौड़िया बाजार की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले में परिजनों को समझने की ड्यूटी हुई है घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे भी पहुंचकर परिजनों को समझने के साथ पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
वहीं इस मामले को लेकर जेल अधीक्षक मंडलीय कारागार गोंडा मृत्युंजय पांडे ने कहा कि बंदी राम गणेश पाल पुत्र राम लखन, यहां कौड़िया थाने से 307 के मुकदमे में निरुद्ध थे. दिनांक 14/9/26 को उनके सिर में दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई. उसके आधार पर कारागार के डॉक्टर साहब ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया. उनके मुताबिक, दिनांक 16 सितंबर को उनकी रिकवरी सही से नहीं हो रही थी, तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टरों ने बंदी को देखा और तत्काल उसे केजीएमयू के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में रेफर कर दिया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया.
उन्होंने आगे बताया कि आवश्यक जांच और उपचार के बाद उनके द्वारा बताया गया कि बंदी को ब्रेन ट्यूमर है, जिसके तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता है. इसकी सूचना महानिदेशक कारागार को, उप महानिरीक्षक कारागार को, न्यायालय को और संबंधित परिजनों को भी दी गई. परिजन जब बंदी कारागार में आया था, तब साथ में ही गए थे. दिनांक 21/9/26 को बंदी का ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया. दुर्भाग्यवश दिनांक 26 सितंबर 2026 को खबर मिली कि बंदी की उपचार के दौरान केजीएमयू में मृत्यु हो गई.
जेल अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन का यह निर्णय डॉक्टर ने स्वयं लिया था, न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टर द्वारा लिया गया था. किसी भी तरीके से इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है. कारागार विभाग द्वारा, सरकार द्वारा लगभग दो लाख रुपये उनके ऊपर खर्च किए गए हैं, उनके ऑपरेशन में इतना खर्च आया है. केजीएमयू उत्तर प्रदेश का बेस्ट अस्पताल है और सारे बंदी जिला अस्पताल से केजीएमयू हमारे यहाँ से जाते हैं, इसलिए वहाँ बेहतर उपचार के लिए भेजा गया था.





Users Today : 3
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 122
Users Last 30 days : 673
Users This Month : 251
Users This Year : 11272
Total Users : 72479
Views Today : 4
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 143
Views Last 30 days : 819
Views This Month : 316
Views This Year : 12949
Total views : 108972
Who's Online : 0


