Home Maharashtra …अब पवई तालाब में नहीं जाएगा सीवेज का पानी, पूरी तरह स्वच्छ...

…अब पवई तालाब में नहीं जाएगा सीवेज का पानी, पूरी तरह स्वच्छ रहेगा तालाब का पानी

8
0

मुंबई : पवई तालाब में जाने वाले सीवेज के पानी अब पूरी तरह बंद होगा। बीएमसी ने सभी 20 प्रवाहों को इंटरसेप्ट कर भांडुप के एसटीपी प्लांट की ओर मोड़ने का काम 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। सीवेज का पानी पवई तालाब में जाने से बंद होने पर पवई तालाब अब स्वच्छ और सुन्दर दिखाई देगा। बता दे की पवई तालाब में सीवेज का पानी जाने से रोकने के लिए बीएमसी ने कुल 3,056 मीटर लंबी नई सीवेज पाइपलाइन बिछाई है। अब दूषित पानी जाना बंद है। इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने दी।

पवई तालाब के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए बीएमसी की ओर से कई उपाय किए जा रहे हैं। तालाब में होने वाले प्रदूषण को स्थायी रूप से रोकने के लिए सीवेज के प्रवाह को रोककर उसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर मोड़ा जा रहा है, जहां उसका वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने 30 सितंबर को घटनास्थल का दौरा कर काम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली तथा निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार काम पूरा करने के निर्देश दिए। पवई क्षेत्र में बढ़ते शहरीकरण के कारण प्रतिदिन करीब 18 मिलियन लीटर सीवेज तालाब में जा रहा था।

फ्लैट के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे। कल्हेर में फ्लैट देने का झांसा देकर 70.66 लाख रुपये हड़पने के मामले में ठाणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शामराव शंकरराव शिंदे (45) के रूप में हुई है। नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में वर्ष 2018 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, शामराव शिंदे, रामदास शिंदे और अन्य आरोपियों ने मिलीभगत कर शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को कल्हेर में फ्लैट देने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद उनसे कुल 70 लाख 66 हजार 600 रुपये लिए गए। लेकिन फ्लैट नहीं दिया गया और रकम का कथित तौर पर गबन कर लिया गया। आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी शामराव शिंदे के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकालकर तकनीकी जांच की। इसके आधार पर पुलिस ने सतारा, अलीबाग, नवी मुंबई और पनवेल में उसकी तलाश की। आखिरकार उसे नवी मुंबई से हिरासत में लेकर 29 सितंबर को शाम 7.33 बजे गिरफ्तार किया गया।