ठाणे: भारतीय रेलवे लोगों की लाइफ लाइन बन चुकी है. आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 2.4 करोड़ लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं. ऐसे में रोजाना यात्रियों का बोझ रेलवे स्टेशनों पर काफी अधिक है. भारतीय रेलवे ने यात्री फुटफॉल से जुड़े आंकड़ों को जारी किया है, जिसमें देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों की तस्वीर सामने आई है. ये आंकड़े वित्तीय वर्ष 2023- 24 के हैं. भारतीय रेलवे के मुताबिक ठाणे रेलवे स्टेशन देश में सबसे ज्यादा यात्री फुटफॉल वाला स्टेशन रहा. इसके बाद कल्याण, हावड़ा, मुंबई सीएसएमटी और सियालदह का नंबर है. इन आंकड़ों में रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को आधार बनाया गया है. सूची में देश के अलग-अलग हिस्सों के 100 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है.
ठाणे रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक यात्रियों का भार
आंकड़ों के मुताबिक, ठाणे रेलवे स्टेशन पर वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 9.30 करोड़ यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया. इसके साथ ठाणे देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन रहा. दूसरे नंबर पर कल्याण रहा, जहां करीब 8.37 करोड़ यात्री फुटफॉल दर्ज हुआ. वहीं हावड़ा स्टेशन करीब 6.13 करोड़ यात्री फुटफॉल के साथ तीसरे स्थान पर रहा. मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस करीब 5.16 करोड़ यात्री फुटफॉल के साथ चौथे और सियालदह करीब 5.13 करोड़ के साथ पांचवें स्थान पर रहा.
टॉप-10 में कौन-कौन से रेलवे स्टेशन?
ठाणे- 93067283 यात्री
कल्याण- 83792667 यात्री
हावड़ा- 61329319 यात्री
मुंबई सीएसएमटी- 51652230 यात्री
सियालदह- 51369230 यात्री
पनवेल- 46258375 यात्री
नई दिल्ली- 39632272 यात्री
तांबरम- 32785188 यात्री
दादर- 32269116 यात्री
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- 30595837 यात्री
मुंबई और आसपास के स्टेशन सबसे ज्यादा व्यस्त
मुंबई और उसके आसपास के कई स्टेशन टॉप पर हैं. ठाणे, कल्याण, मुंबई सीएसएमटी, पनवेल और दादर जैसे स्टेशन टॉप-10 में शामिल हैं. इससे मुंबई महानगर क्षेत्र में लोकल और लंबी दूरी की रेल सेवाओं पर यात्रियों की भारी निर्भरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसके अलावा मुंबई सेंट्रल 16वें स्थान पर है और यहां करीब 2.20 करोड़ यात्री फुटफॉल दर्ज किया गया.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 7वें नंबर पर
देश की राजधानी का प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली इस सूची में सातवें स्थान पर है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 3.96 करोड़ यात्रियों का फुटफॉल दर्ज किया गया. इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन 24वें स्थान पर रहा, जहां करीब 1.45 करोड़ यात्री फुटफॉल दर्ज हुआ. दिल्ली सराय रोहिल्ला 95वें स्थान पर है, जहां करीब 52.21 लाख यात्री फुटफॉल देखा गया.





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


