Home Maharashtra मुंबई में 36 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, एयर क्वालिटी इंडेक्स...

मुंबई में 36 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, एयर क्वालिटी इंडेक्स 120 के आसपास

38
0

मुंबई : गुरुवार को अच्छी-खासी गर्मी पड़ने वाली है। शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।
बुधवार को भी यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अक्टूबर वाली तेज गर्मी के लिए तैयार रहें।
एक तरफ जहां गर्मी बढ़ रही है, वहीं मुंबई का एयर क्वालिटी इंडेक्स 120 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में है। यह बहुत अच्छा तो नहीं है, लेकिन चिंता की बात भी नहीं है।