मुंबई: प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय वन सेवा (आईएफएस) समेत राज्य सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन में से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि में दान के रूप में जमा कराना होगा।
राज्य सरकार की ओर से इसके लिए आह्वान किया गया है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में परिपत्र जारी किया है। सरकार एक दिन के वेतन से जुटाई जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल आपदा प्रभावित किसानों को मदद के लिए करेगी। राज्य में मंत्रालय के सभी विभागों, सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, जिला परिषद, पंचायत समिति, महानगर पालिका, नगर पालिका, नगर परिषद, सार्वजनिक उपक्रम, महामंडल, मंडल और सभी स्थानीय निकायों के कार्यालय प्रमुखों को अपने अधीन कर्मियों को एक दिन का वेतन जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।
सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ, राज्य सरकारी कर्मचारी मध्यवर्ती संगठन, महाराष्ट्र महासंघ से संलग्न सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य भावना से एक दिन का वेतन देने के लिए इच्छा जताई थी। इसके मद्देनजर सरकार की ओर से यह अपील की गई है।





Users Today : 11
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 127
Users Last 30 days : 724
Users This Month : 245
Users This Year : 11266
Total Users : 72473
Views Today : 11
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 148
Views Last 30 days : 875
Views This Month : 308
Views This Year : 12941
Total views : 108964
Who's Online : 0


