Home Country धनतेरस इस साल 12 या 13 नवंबर को? जानिए सही तिथि

धनतेरस इस साल 12 या 13 नवंबर को? जानिए सही तिथि

141
0

मुंबई में धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 06:01 बजे से 08:34 तक
धनतेरस 2020 की तिथि को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। लोग असमंजस में हैं कि आखिर धनतेरस की खरीदारी और पूजा 12 नवंबर को करना शुभ है या 13 नवंबर को। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस साल धनतेरस गुरुवार यानी 12 नवंबर और शुक्रवार यानी 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हालांकि शुक्रवार को शाम 6 बजे के बाद धनतेरस की पूजा करना शुभ होगा। त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस समयानुसार गुरुवार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

धनतेरस की पूजा करना शुभ-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 नवंबर को रात 9.30 बजे तक द्वादशी तिथि है। इसीलिए गुरुवार को दिन धनतेरस की पूजा नहीं की जा सकती। 13 नवंबर शुक्रवार को शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक त्रयोदशी है। प्रदोष काल होने के कारण धनतेरस की पूजा 13 नवंबर को करना शुभ है।

कब मनाया जाता है धनतेरस-

धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ है।

क्यों मनाया जाता है धनतेरस का त्योहार-

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन ही भगवान धनवंतरि एक रत्न के रूप में समुद्र मंथन से बाहर आए थे। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है।