मुंबई : महाराष्ट्र में शनिवार को उद्धव ठाकरे सरकार का एक साल पूरा होने वाला है। इस मौके पर शिवसेना जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए व्याकुल है, वहीं विरोधी दल बीजेपी सरकार की खामियां निकालने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पार्टी मुखपत्र के माध्यम से विरोधी दल बीजेपी को अपना दम दिखाने लगे हैं। बीजेपी भी उसी अंदाज में जवाब दे रही है।
वैसे, बीजेपी शनिवार को ठाकरे सरकार की पोल खोलने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि इसकी कमान खुद पिछली बीजेपी-शिवसेना सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संभाल रखी है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने पार्टी मुखपत्र के माध्यम से बीजेपी पर निशाना साधा है। इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि ज्यादा मेरे पीछे नहीं पड़ें, वर्ना मैं हाथ धोकर उनके पीछे पड़ जाऊंगा।
मुख्यमंत्री ठाकरे कहते हैं कि आप (बीजेपी) चावल के धुले हुए नहीं हो। कैसे आप खिचड़ी बनाते हैं, उसका हमें पता है। उन्होंने कहा कि जो कोई आड़े आने की कोशिश करेगा। उसको टेढ़ा करके महाराष्ट्र आगे जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रतिशोध की भावना के साथ व्यवहार करना है तो आप एक मामला निकालिए। हम दस मामले निकालेंगे।
विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि तीन अलग-अलग विचारों की बनी ठाकरे सरकार में कोई तालमेल नहीं है, इसलिए तीनों दलों को सरकार गिरने का डर है, लेकिन हमें सरकार गिराने की जल्दबाजी नहीं है। यह सरकार अपने अंतर्विरोधों से गिर जाएगी। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है। उन्हें जो करना है, वह करके दिखाएं, वे बोल क्यों रहे हैं।
पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दशहरा रैली में भी गोबर, गौमूत्र, आड़ा-टेढ़ा करने की बात कही थी। सामान्य लोगों को भी समझ में आता है कि यह भाषा ठीक नहीं है। कुल मिलाकर आने वाले चार-पांच दिन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 720
Users This Month : 241
Users This Year : 11262
Total Users : 72469
Views Today : 7
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 871
Views This Month : 304
Views This Year : 12937
Total views : 108960
Who's Online : 0


