Home Crime लाखों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

लाखों के मोबाइल फोन चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

56
0

मुंबई : मुंबई पुलिस ने कांदिवली की एक दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल फोन चुराने के मामले में एक शख्स को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 7 लाख रुपये कीमत के 46 स्मार्ट फोन जब्त किये हैं. कांदिवली पूर्व की एक दुकान से 149 मोबाइल फ़ोन चोरी हो गए थे, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये के करीब थी. चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस अब आरोपी के भाई की तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी अजमत अली के भाई जाकिर अली की तलाश में है ताकि बाकी मोबाइल फोन भी जब्त किये जा सकें. पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों पर चोरी के पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. जोन 12 के डीसीपी डॉ डी स्वामी के मुताबिक, 7 नवंबर को कांदिवली पूर्व के एक मोबाइल दुकान से रात के अंधेरे में लाखों के मोबाइल फोन चोरी हुए थे. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. सीसीटीवी से मिले सुराग से समता नगर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने रात दिन एक कर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की तलाश जारी है. खास बात यह है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और दोनों के खिलाफ पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं.