Home Country सुरजीत सिंह बने “करणी सेना फ़िल्म यूनियन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुरजीत सिंह बने “करणी सेना फ़िल्म यूनियन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष

308
0
इंद्रदेव पांडे

मुंबई – मुंबई – भारतीय फिल्म उद्योग जगत में बढ़ते संस्कृति हनन करने वालो पर नकेल कसने के लिए करनी सेना ने चलचित्र एवम कला संस्कृति प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय शर्मा होंगे, साथ ही कार्यकारणी का गठन भी शीघ्र ही कर लिया जाएगा। करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया है कि फिल्म जगत में पिछले कई वर्षों से भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का हनन हो रहा है, फिल्म जगत के लोग खासकर निर्माता और निर्देशक भारतीय सभ्यता एवं परंपराओं को जिस तरह तोड़ मरोड़ कर समाज में लोगों को दिखा रहे हैं इससे सिर्फ और सिर्फ संस्कृति का पतन हो रहा है ऐसे में संस्कृत के पतन को रोकने के लिए करणी सेना कटिबद्ध है एवं हर मुमकिन प्रयास करेगी कि इस तरह के लोगों को जो कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति को मजाक बना रहे हैं उनके विरुद्ध उचित से उचित कार्यवाही करवा सकें और साथ ही आगे ऐसा ना होने पाए इसी प्रयोजन को सार्थक करने के लिए चलचित्र एवं कला संस्कृति प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।