मुंबई : महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी ने अगले साल राज्य में होने वाले नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और उसका कहना है कि एमवीए के एकसाथ चुनाव लड़ने पर भाजपा को मात देना मुश्किल नहीं होगा। महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नेकां)भी शामिल हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इन चुनाव के लिए पार्टी के राज्य प्रमुख बालासाहेब थोरात ने 13 सदस्यीस एक चुनाव प्रबंधक समिति और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
मुंबई, भाजपा सांसद संभाजी छत्रपति ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महाराष्ट्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े (एसईबीसी) वर्ग में मराठा कोटा देने के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई जीतने के प्रति आश्वस्त नहीं है। इससे एक दिन पहले सरकार ने मराठों को आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के कोटे के तहत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और नौकरी देने का निर्णय लिया था। सरकार ने बुधवार को कहा था कि जिनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र है वह एसईबीसी वर्ग के तहत आरक्षण का लाभ नहीं ले सकेंगे। साल की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने एसईबीसी वर्ग में मराठों को आरक्षण देने पर रोक लगा दी थी जिसे महाराष्ट्र सरकार ने चुनौती दी थी।





Users Today : 11
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 127
Users Last 30 days : 724
Users This Month : 245
Users This Year : 11266
Total Users : 72473
Views Today : 11
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 148
Views Last 30 days : 875
Views This Month : 308
Views This Year : 12941
Total views : 108964
Who's Online : 1


