Home Crime मुंबई : एक व्यक्ति ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की

मुंबई : एक व्यक्ति ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की

256
0

मुंबई : मुंबई के वर्ली में बहस के बाद 44 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया दोनों पिछले 12 वर्षों से साथ रह रहे थे। दोनों हाल ही में मध्य मुंबई में रहने आए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को आरोपी और महिला के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर किसी भारी वस्तु से उसका सिर फोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है।