Home Maharashtra कल्याण : बच्ची को छोड़कर भागने वाले को लोगों ने पकड़ा

कल्याण : बच्ची को छोड़कर भागने वाले को लोगों ने पकड़ा

37
0

कल्याण : कल्याण स्टेशन के नजदीक स्काईवाक ने नीचे एक पिता अपनी तीन माह की बच्ची को छोड़कर जाने की फिराक में था तभी कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे पुलिस स्टेशन ले गए। बच्ची की मां उसे छोड़कर पहले ही गायब हो चुकी है। कल्याण स्टेशन के नजदीक स्काई वाक के नीचे एक व्यक्ति हाथ में तीन माह की बच्ची को लेकर खड़ा था थोड़ी देर बाद उसे नीचे रख दिया और जाने लगा तभी वहाँ खड़ी कुछ लड़कियों की नजर उस बच्ची पर पड़ी और उन्होंने आसपास के लोगों को सचेत करते हुए इस व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस स्टेशन ले गए।