भायंदर : लम्बे समय के बाद एक बार लुटेरे फिर सिर उठा लिए हैं। गुरुवार को मीरा रोड में एस. कुमार गोल्ड एंड डायमंड नाम की ज्वैलर्स शॉप को लुटेरों ने हथियार की नोंक पर लूट लिया और फरार हो गए। भागने की हड़बड़ी में लुटेरों की बाइक छूट गई। बाइक के सहारे पुलिस लुटेरों को दबोचने में जुट गई है।
लुटेरे चार की संख्या में थे, जो दो बाइक से आये थे। लुटेरे शान्ति नगर सेक्टर 5 में स्थित ज्वैलर्स शॉप में दोपहर करीब दो बजे ग्राहक बनकर घुसे। समय लंच का था। कुछ स्टॉफ खाना खा रहा था और कुछ काउंटर पर थे। लुटेरों ने पहले गहने पसंद किए। जब पैसा देना हुआ तो रिवाल्वर निकालकर एक स्टाफ को तान दिए। फिर डराकर सोने के गहनों की कुछ ट्रे साथ लाये दो बैग में भर लिए और चलते बने।
बताया गया कि शोर सुनकर बाहर कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो लुटेरे उन्हें रिवाल्वर दिखाकर पीछे हटने को मजबूर कर दिए। भागने की हड़बड़ी में उनकी एक बाइक छूट गई। दो लुटरे पैदल ही रेलवे स्टेशन की तरफ भाग निकले। पुलिस आयुक्तालय बनने के बाद ज्वैलर्स शॉप में लूट की यह पहली वारदात है।





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


