मुंबई: मायानगरी मुंबई से एक खुश कर देने वाली खबर आई है. यहां की मालवणी पुलिस ने एक साल की अगवा बच्ची को सही सलामत बरामद कर उसकी मां से मिला दिया है.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मालवणी में रहने वाले राठौड़ परिवार के घर इसी 5 जनवरी को 24 साल की एक महिला आई. कोई आसरा नहीं होने की बात कह कर महिला ने उनके घर मे एक रात रहने की इजाजत मांगी. राठौड़ दंपति को महिला पर दया आ गई और उन्होंने उसे अपने घर में पनाह दे दी.
लेकिन अनजान महिला पर उनकी यह दया भारी पड़ी. वह अगले दिन सुबह उनकी एक साल की बच्ची को घुमाने के बहाने बाहर ले गई और वापस नहीं लौटी. बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत मालवणी पुलिस थाने में दर्ज कराई.
मालवणी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर राजने के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं. इस टीम ने रात-दिन एक कर टेक्निकल सर्विलांस से आरोपी महिला का मोबाइल लोकेशन पता कर लिया और ठाणे से बच्ची को सही सलामत बरामद करने में सफलता हासिल की. पुलिस आरो महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है कि उसने मासूम का अपहरण क्यों किया.
वहीं अपनी एक साल की बच्ची को पाकर थाने में मां के खुशी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. वह लगातार रोते हुए कह रही थी मेरी बच्ची मिल गई, मेरी बच्ची मिल गई. ।मां पुलिस वालों का शुक्रिया अदा करने के बाद उनसे गले भी मिली. राठौड़ दंपति ने इंस्पेक्टर राजने से कहा, “आपने वादा किया था कि मेरी बच्ची मिलेगी.आपने निभाया भी.”





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


