Home Maharashtra भिवंडी तालुक के काटई गांव से देशी शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी तालुक के काटई गांव से देशी शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार

69
0

भिवंडी : भिवंडी तालुक के काटई गांव से एक देशी (गावठी) शराब विक्रेता को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है और उसके पास से लगभग एक हजार रुपये कीमत की देशी शराब भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार काटई गांव के साई नगर स्थित वसंत पाटिल चाल के खुले मैदान में सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे के दरम्यान केशव विजय कुमार सेन (29) देशी शराब (गावठी) की विक्री कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर गश्त करने गये निजामपुरा पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल सुशिल कुमार बाजी घोत्रे ने केशव विजय सेन को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग एक हजार रुपये का देशी शराब बरामद किया है।