ठाणे : ठाणे जिले में घरेलू विवाद के चलते एक आदिवासी महिला ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना अंबरनाथ कस्बे के वसारगांव के पास शुक्रवार को हुई। उल्हासनगर संभाग के हिल लाइन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला पड़ोसी पालघर जिले की वाडा तालुका की रहने वाली थी। उसका 2019 में विवाह हुआ था। अधिकारी ने कहा कि महिला, उसका पति और महिला के माता-पिता बाद में काम के सिलसिले में अंबरनाथ में ईंट की भट्टी के निकट एक घर में रहने लगे। उन्होंने कहा कि महिला ने अपने पति से पैतृक स्थान पर वापस जाने का अनुरोध किया, जिस पर उसके पति ने उससे कुछ समय प्रतीक्षा करने के लिये कहा। अधिकारी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दम्पत्ति के बीच अकसर झगड़ा होता था।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


