मुंबई : मुंबई पुलिस के एंटी नार्कोटिक सेल ने ड्रग्स की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की गयी है। आरोपी पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, बलात्कार और अवैध हथियार रखने के 19 मामले दर्ज हैं। एंटी नार्कोटिक सेल की वरली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण को सूचना मिली कि बांद्रा (प.) के लिंकिंग रोड पर पटवर्धन गार्डन के गेट के सामने एक महिला ड्रग्स तस्कर ड्रग्स की तस्करी करने के लिए आने वाली है।पुलिस उपायुक्त दत्ता नालवडे के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण और सहायक पुलिस निरीक्षक सुर्दशन चव्हाण की टीम ने ट्रैप लगाकर एक को धारावी इलाके से पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 21 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अब्दुल अजीज अब्दुल हमीद शेख (32) के रूप में हुई है। फिर शुरू हुई तेजस एक्सप्रेस, 1600 लोगों ने की यात्रा लुटेरा बना ड्रग्स तस्करजब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि उस पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, बलात्कार और अवैध हथियार रखने के 19 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे धारावी से तड़ीपार किया था। इसके बावजूद वह चोरी छुपे इलाके में आता था। ड्रग्स के मामले में उसे पहली बार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि उसने पिछले कुछ समय से ड्रग्स तस्करों से हाथ मिला कर धारावी इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करता था।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


