नवी मुंबई : विगत कुछ दिनों से उरण शहर और यहां के ग्रामीण इलाकों में कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। जिसकी वजह से उरण तहसील के क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों की चिंता बढ़ने लगी है। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम करने के लिए उरण नगर परिषद ने एक बार फिर से कमर कसी है। जिसके तहत नगर परिषद ने अपने क्षेत्र में बगैर मास्क लगाए घुमने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत नगरपरिषद के क्षेत्र में बगैर मास्क लगाए घुमने वाले 37 लोगों के पास से 18 हजार 500 रुपए का दंड वसूल किया गया। उरण नगरपरिषद के मुख्याधिकारी संतोष माली के मार्गदर्शन में बगैर मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ उक्त कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत यहां के मोरा इलाके में 10 लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई, जबकि यहां के गणपति चौक, राजपाल नाका ,पालवी हॉस्पिटल के इलाके में 27 लोगों पर उक्त कार्रवाई की गई। उक्त सभी लोगों के पास से 500 रुपए के हिसाब से दंड वसूल किया गया।कार्रवाई करने में पुलिस का ले रही सहयोगबगैर मास्क लगाए घूमने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उरण नगरपरिषद पुलिस का सहयोग ले रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 लोगों की फोटो खींचकर ऑनलाइन कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई उरण नगर परिषद के कर्मचारी जगदीश म्हात्रे ,धनेश कासारे ,राकेश कामेटकर, महेंद्र सालवी, नरेंद्र उभारे, प्रमोद मटकर, विनोद गायकवाड़, आकाश कवडे, पुलिस हवालदार एस.के. भाट, पुलिस नाईक टी.डी. खिल्लारे के दस्ते के द्वारा की गई।नियमों का पालन करने की अपीलकोरोना के संक्रमण की रोकथाम करने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद उरण नगर परिषद के इलाके में लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से कोरोना के संक्रमण को फिर से फैलने का मौका मिल रहा है। जिससे जिससे बचने और रोकथाम करने के लिए नागरिक कोरोना से संबंधित नियमों का पालन करें। ऐसी अपील नगर परिषद के मुख्य अधिकारी माली ने की है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


