वसई : वसई में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। यह हैवानियत भरी घटना वसई के वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटी है। कुछ लोगों ने एक महिला को रात भर प्रताड़ित किया और जंगल में ले जाकर उसकी पोर्न फिल्म शूट की। हैवानों ने पोर्न शूट करने से पहले जंगल में महिला को एक पेड़ से बांध दिया था, ताकि वह भाग न पाए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी पैâल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ शुरुआती केस निजामपुरा पुलिस ठाणे, भिवंडी में की थी। इसके बाद १९ फरवरी को वालीव पुलिस स्टेशन में पीड़िता की शिकायत पर ४ आरोपियों के ऊपर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, २६ वर्षीय महिला वसई तालुका में रहती है। गत १६ फरवरी की शाम लगभग ६ बजे के दरम्यान आरोपियों ने महिला को चिंचोटी फ्लाई ओवर ब्रिज के पास इको गाड़ी में बैठाया व गन्ने के रस में कुछ मादक पदार्थ डालकर उसे पिला दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। आरोपियों ने साजिश रची और महिला के सिर के आधे बाल काट दिए। रात भर उसे कार में भी पीटा व चिचोंटी रोड के पास जंगल में ले गए। महिला को एक पेड़ से बांधा और सभी आरोपियों ने उसे पीटा। उसके बाद दो आरोपियों ने महिला को वस्त्रहीन अवस्था में करके उसका वीडियो रिकार्डिंग किया। शिकायत दर्ज कराने और पुलिस स्टेशन जाने पर महिला की फोटो वायरल करने की उन्होंने धमकी दी। इसके बाद महिला को इको वाहन से वस्त्रहीन करके फेंक दिया। पीड़िता महिला ने इसकी शिकायत निजामपुरा पुलिस ठाणे, भिवंडी में की, जिसके बाद १९ फरवरी को वालीव पुलिस थाने में पीड़ित महिला की शिकायत पर ३ नामजद आरोपी व एक अज्ञात शख्स के ऊपर कलम ३२८, ३५४, ३४२ व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की तहकीकात पुलिस अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


