मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजू वाघमारे के भाई सुनील वाघमारे को रेप के आरोप में गिरप्तार कर लिया गया। सुनील वाघमारे को मुंबई की भोईवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया और लोनावाला पुलिस को हैंडओवर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सुनील वाघमारे पर आरोप है कि वह नौकरी का लालच देकर पहले एक युवती को लोनावाला ले गया और फिर रिसॉर्ट में उसके साथ रेप किया।
वाघमारे पर आरोप है कि उसने युवती की अश्लील फोटो बना ली और उसे ब्लैकमेल करता रहा। युवती उसकी इन हरकतों से परेशान हो गई और आखिरकार मुंबई के भोईवाड़ा में उसने एफआईआर दर्ज कराई। इसी एफआईआर के आधार पर सुनील वाघमारे के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि सुनील वाघमारे पूर्व में नगरसेवक भी रह चुका है। सुनील प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता डॉक्टर राजू वाघमारे का सगा भाई है। राजू वाघमारे महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हैं। इससे पहले एनसीपी के धनंजय मुंडे पर रेप का आरोप लगा फिर शिवसेना के संजय राठौड़ और अब कांग्रेस के राज्य स्तर के प्रवक्ता डॉक्टर राजू वाघमारे के भाई सुनील वाघमारे पर रेप का आरोप लगा है। महिला से जुड़े विवाद और आरोपों से गठबंधन सरकार की इन पार्टियों के नेता घिरे हुए हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


