Home Crime वैक्सीन सेंटर पर टूट पड़े लोग

वैक्सीन सेंटर पर टूट पड़े लोग

73
0

मुंबई. वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोविद -19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के दूसरे दिन मुंबई के प्रमुख टीकाकरण केंद्रों में से एक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स भारी भीड़ देखी गई. कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ पहुंच गई. जिससे काफी हंगामा हुआ. बीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, CoWIN पोर्टल में कुछ तकनीकी खराबी के कारण बीकेसी टीकाकरण केंद्र पर भारी भीड़ जमा हो गई. भीड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है और अपना रिएक्शन दिया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि वैक्सीन सेंटर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के अंदर काफी भीड़ है. लोग दूरी बनाने के बजाय, नजदीक खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो में अधिकतर बुजुर्ग नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर हर्ष गोयनका गुस्सा गए. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए रिएक्शन दिया.
उन्होंने लिखा, ‘बीकेसी कोविद टीकाकरण केंद्र से आज के दृश्य. टीका लगवाने से पहले कोरोना को पाने का निश्चित तरीका.’