Home Crime Adv सदावर्ते की पत्नी जयश्री को कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

Adv सदावर्ते की पत्नी जयश्री को कोर्ट ने दी अंतरिम राहत

23
0

मुंबई : मुंबई सत्र न्यायालय ने अधिवक्ता सदावर्ते की पत्नी जयश्री पाटील को रांकापा प्रमुख के घर सिल्वर ओक से बाहर प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने 29 अप्रैल तक पाटील की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। मामले में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पाटील ने कोर्ट में अग्रिम जमानत आवेदन दायर किया था। न्यायाधीश आर.एन सदरानी के सामने पाटील के जमानत आवेदन पर सुनवाई हुई। इस दौरान सरकारी वकील ने कहा कि जिस मामले में पाटील को आरोपी बनाया गया है वह काफी संवेदनशील मामला है। इस मामले की जांच अभी जारी है। इसलिए पाटील को किसी प्रकार की राहत न दी जाए। इसके अलावा पाटील ने अब तक अपने जमानत आवेदन की प्रति पुलिस को नहीं दी है। वहीं पाटील की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता निरंजन मुंदरगी ने कहा कि पाटील ने अपने आवेदन की प्रति पुलिस के पास भेजी थी लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। प्रकरण को लेकर शुरुआत में दर्ज की एफआईआर में पाटील का नाम नहीं था। सदावर्ते के तीसरे हिरासत आवेदन के बाद पाटील का नाम एफआईआर में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पाटील पर एसटी कर्मचारियों के आंदोलन से आर्थिक लाभ लेने का आरोप है। इस मामले को लेकर पुलिस को दूसरा मामला दर्ज करना चाहिए था। एफआईआर में तकनीकि खामी है। इन दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने पाटील को अंतरिम राहत प्रदान की।