मुंबई : एक सड़क हादसे में १४ यात्री जख्मी हो गए। इस हादसे में बेस्ट की एक मिडी बस एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बस में सवार यात्री जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुलुंड से वरली जानेवाली २७ नंबर की बस विक्रोली गोदरेज कंपनी के पास के पुल से होकर मुंबई की दिशा में जा रही थी। अचानक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस के ड्राइवर का नियंत्रण बस से छूट गया। इसके चलते बस डिवाइडर से जाकर टकराई व पलट गई। इससे बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें से १३ लोगों का इलाज दो अलग-अलग अस्पतालों में व एक गंभीर जख्मी महिला का इलाज सायन अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद कुछ समय हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया था। यहां के ट्रैफिक विभाग के प्रभारी निरीक्षक कुंडलिक कायगुडे व उनकी टीम ने सभी प्रवासियों की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। विक्रोली व पंतनगर पुलिस के जवान भी बचाव व राहत कार्य मे जुटे हुए थे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


