मुंबई : कोरोना महामारी के चलते 7 महीने बाद सोमवार यानी 19 अक्टूबर से मुंबई में एक बार फिर मेट्रो दौड़ेगी। सुबह 8.30 से रात 8.30 बजे तक मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए हर साढ़े छह मिनट में घाटकोपर से वर्सोवा के बीच ट्रेन चलेगी। नॉन पीकऑवर में करीब आठ मिनट के अंतर में मेट्रो चलेगी।
कोरोना संकट के पहले करीब हर साढ़े तीन में मेट्रो का परिचालन होता था। वहीं पीकऑवर के दौरान एक ट्रेन में करीब 1500 लोग सफर करते थे। कोरोना के प्रसार को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अब एक ट्रेन में केवल 300 यात्रियों को ही सफर की अनुमति होगी। इनमें 100 यात्री बैठकर और करीब 160 यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति होगी।
यात्रियों की संख्या और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए मेट्रो 1 प्रशासन ने 19 अक्टूबर के 204 फेरी चलाने का फैसला लिया है। मार्च से पहले घाटकोपर से वर्सोवा के बीच मेट्रो रोजाना करीब 400 चक्कर लगाती है। पिछले 65 महीनों में 600 मिलियन लोग मेट्रो से सफर कर चुके है। कोरोना के कारण मार्च के अंतिम हफ्ते से मेट्रो का संचालन बंद है।
स्टेशन परिसर में यात्रियों से नियमों का पालन करवाने के लिए मेट्रो 1 प्रशासन ने हर स्टेशन पर यात्री के प्रवेश और निकासी का द्वारा तय किया है। केवल उसी से यात्रियों को आने-जाने की अनुमति होगी। घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पर गेट क्रमांक 2ए और 2बी, अंधेरी स्टेशन पर 5डी, वर्सोवा स्टेशन पर गेट क्रमांक 1, डीएन नगर पर 1 और 5 गेट क्रमांक से यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी। निकासी के लिए घाटकोपर में गेट 2बी, अंधेरी में 5सी, वर्सोवा में गेट क्रमांक 6 का चयन किया गया है। सेवा शुरू करने से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद स्टेशन के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
बीमार यात्रियों को मेट्रो में सफर करने की अनुमति नहीं होगी। परिसर में प्रवेश से पहले सभी यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच की जाएगी। सफर के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ट्रेन में एक सीट छोड़ कर लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। स्टैंडिंग यात्रियों के लिए कोच के भीतर मार्किंग की गई है।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मेट्रो 1 प्रशासन ने एक चक्कर के बाद पूरी ट्रेन और हर दो घंटे में स्टेशन परिसर को सैनेटाइज करने का निर्णय लिया है। क्यू आर कोड के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। पिछले छह महीने के दौरान मेट्रो 1 और उसके वेंडरों के 32 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। इसमें से 28 कर्मी ठीक हो चुके हैं, जबकि 4 कर्मियों का उपचार चल रहा है।
रविवार से एमएमआरडीए चेंबूर से संत गाडगे महाराज चौक (सात रास्ता) के बीच मोनो रेल का परिचालन आरंभ कर रही है। मोनो की एक डिब्बे में केवल 30 यात्री और पूरे ट्रेन में 120 लोगों को सफर करने की अनुमति दी गई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए मोनो में भी क्यूआर के जरिए ही लोगों को प्रवेश मिलेगा। शनिवार को एमएमआरडीए कमिश्नर आर.ए.राजीव ने मोनो में सफर कर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया।





Users Today : 6
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 122
Users Last 30 days : 719
Users This Month : 240
Users This Year : 11261
Total Users : 72468
Views Today : 6
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 143
Views Last 30 days : 870
Views This Month : 303
Views This Year : 12936
Total views : 108959
Who's Online : 0


