मुंबई : कोरोना के कारण इस बार की होली काफी फीकी रही। लोगों ने जहां बाहर रंग खेलने से परहेज किया, वहीं खान-पान पर भी इसका असर देखा गया। मटन-चिकन बेचनेवाले मायूस नजर आए। उनका धंधा काफी कम रहा। गौरतलब है कि हमेशा होली के दिन नॉनवेज का सेवन करनेवाले ग्राहक मटन-चिकन व अंडे बेचनेवालों के यहां कतारबद्ध दिखाई देते थे। लेकिन इस बार की होली में ऐसा नजारा कम दिखा। ऑल महाराष्ट्र खटीक एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल ताड़े ने बताया कि इस बार हमारे दुकानदारों का धंधा मंदा रहा। वे कोरोना को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि हमेशा होली के दिन नॉनवेज खरीदनेवालों की भीड़ लगती थी लेकिन इस बार कोरोना की दूसरी लहर के चलते सभी नॉनवेज से परहेज करते दिखाई दिए हैं। शिवाजी नगर के अख्तर भाई बताते हैं कि हर साल हमें ग्राहकों को संभालना भारी पड़ता था लेकिन इस बार कोरोना के चलते काफी कम ग्राहक दुकान पर आए। हमेशा ८ से १० बकरे के मटन की खपत होली के दिन हो जाती थी लेकिन इस बार दो बकरे के मटन की खपत हुई, जबकि तीसरे का आधा से अधिक मटन बचा ही रह गया। इसी तरह चेंबूर अमर महल जंक्शन के चिकन विक्रेता ताजिर भाई का कहना था कि पहले हम होली के दिन अच्छी खासी कमाई कर लेते थे लेकिन इस बार की होली फीकी-फीकी सी रही है। चिकन खरीदनेवाले नदारद रहे और हमारा धंधा बिल्कुल मंदा रहा है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


