ठाणे, कलवा-मुंब्रा की कोविड अस्पताल बंद होने की जानकारी मिलने के बाद निरीक्षण के लिए जा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने जाने से रोक दिया। भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया व नगरसेवक संजय वाघुले समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनों नेताओं ने कहा है कि गिरफ्तार किया तो भी अस्पताल का घोटाले का फर्दाफाश जरूर करेंगे। मनपा क्षेत्र के कलवा व कौसा में म्हाडा की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया था। कोरोना संक्रमण में कमी आने पर अस्थाई रूप से अस्पताल को बंद किया गया था। कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद भी दोनों अस्पताल बंद ही हैं। शुक्रवार को राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड ने खुद अस्पताल के उपकरण व आरोग्य साहित्य गायब होने का आरोप लगाते हुए अपराध दर्ज कराने का संकेत दिया। गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड की चेतवानी के बाद मनपा प्रशासन अस्पताल में उपकरण व साहित्य लाकर अस्पताल को पूर्ववत करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया। आज अस्पताल से साहित्य गायब होने की घटना का निरिक्षण करने भाजपा नेता सोमैया, नगर सेवक वाघुले, के नेतृत्व में रिधा रसीद , मनोहर सुखदरे, विजय वर्मा, समेत 15 कार्यकर्ता निरीक्षण करने जा रहे थे। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को कलवा पुलिस ने रेतिबंदर के निकट रोक लिया। सोमैया ने कहा कि उन्हें पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों का आदेश है। सोमैया समेत 15 लोगों को कलवा पुलिस ने गिरफ्तार कर शाम को रिहा कर दिया। सोमैया ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार को दबाने के लिए हमें रोका गया है। वाघुले ने कहा कि अस्पताल का भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करके रहेंगे। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने कहा है कि कोरोना संक्रमण बढ़ने से कोविड अस्पताल की अत्यंत आवश्यकता है ऐसे में अस्पताल बंद है। कोविड अस्पताल से उपकरण व साजोसामान गायब है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


