Home Maharashtra मुंबई में 24 घंटे मिलेगी e-commerce और होम डिलिवरी की सुविधा

मुंबई में 24 घंटे मिलेगी e-commerce और होम डिलिवरी की सुविधा

244
0

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों और सरकार की सख्ती के बीच मुंबई के लोगों को बड़ी राहत मिली है. BMC चीफ ने यहां 24 घंटे e-commerce और होम डिलिवरी का आदेश दिया गया है. इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.
कोरोना की दूसरी लहर के बीच मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खबर है. BMC चीफ ने यहां 24 घंटे ई-कॉमर्स और होम डिलिवरी का आदेश दिया है. यह आदेश वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के लिए भी है.दरअसल यहां सख्ती और पांबदियों के बाद रोजमर्रा की चीजों के लिए लोगों को दिक्कते हो रही हैं. वहीं व्यापारी भी अपने कामकाज को लेकर बहुत परेशान थे. सरकार की सख्ती के बाद बिक्री भी प्रभावित होने लगी थी. इसे देखते हुए मुंबई के व्यापारी सरकार के फैसले का विरोध भी कर रहे थे.
उधर महाराष्ट्र सरकार कहना है कि राज्य में कोरोना वैक्सीन का सिर्फ 3 दिनों का स्टाक बचा है. स्वास्थ्य विभाग में प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रदीप व्यास ने कहा कि बुधवार की सुबह 7 अप्रैल को राज्य के पास 14 लाख वैक्सीन की डोज हैं, लेकिन कल या परसों तक कई जिलों में वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो जाएगा. केंद्र को इसकी जानकारी है और वो लिखित में ये बात बता चुके हैं. इसके साथ ही प्रदीप व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र आसानी से हर दिन 5 लाख वैक्सीन शॉट्स लोगों को दे सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि शेड्यूल और उपलब्धता को लेकर स्पष्टता हो.
महाराष्ट्र में जैसे जैसे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वैसे ही वैक्सीन की मांग भी बढ़ती जा रही है. मंगलवार को महाराष्ट्र में एक दिन में 3 लाख 88 हजार 71 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. महाराष्ट्र में अब तक 85 लाख 64 हजार 908 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है और महाराष्ट्र कोरोना वैक्सीन लगाने में देश में सबसे आगे है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की चिंता इस बात को लेकर है कि अब सिर्फ 14 लाख वैक्सीन डोज ही बची है . हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि सभी राज्यों को उनकी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त वैक्सीन मुहैया करवाई जा रही है.