Home Maharashtra ठाणे जिले के भिवंडी में मां के डांटने पर 15 साल की...

ठाणे जिले के भिवंडी में मां के डांटने पर 15 साल की बेटी ने की खुदकुशी

103
0

ठाणे : ठाणे जिले के भिवंडी में 15 साल की एक लड़की ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने पर मां के डांटने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। भोईवाड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा कि दसवीं में पढ़ने वाली लड़की घर पर अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी और टीवी देख रही थी। जब उसकी मां ने देखा तो नाराजगी जताते हुए उससे पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि इससे नाराज लड़की दूसरे कमरे में गयी और उसने दुपट्टे से खुद को छत के पंखे से लटका लिया। अधिकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।