Home Maharashtra मुंबई : बेस्ट कर्मचारियों के विश्राम गृह के लिए 1000 पंखे और...

मुंबई : बेस्ट कर्मचारियों के विश्राम गृह के लिए 1000 पंखे और 200 कूलर

63
0

मुंबई : बेस्ट के बस ड्राइवरों, बस वाहक और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के विश्राम गृह के लिए 1000 पंखे और 200 कूलर उपलब्ध कराने का आदेश बेस्ट समिति के अध्यक्ष आशिष चेंबुरकर ने बेस्ट के महाप्रबंधक और मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलारासु को दिया है। उन्होंने कहा हमें बेस्ट बस ड्राइवरों और बस कंडक्टरों से कई शिकायतें मिली हैं। इसलिए 24 अप्रैल को, मैंने वडाला, प्रतीक्षा नगर, अणु शक्ति नगर और बांद्रा डिपो का दौरा किया। पिछले 2 वर्षों से बस ड्राइवरों, बस वाहक और परिवहन इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के विश्राम गृहों की मरम्मत नहीं की गई है। इस जगह के पंखे और कूलर खराब स्थिति में हैं। ऐसी स्थिति में भी, बस चालक, बस वाहक और परिवहन इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन बस ड्राइवरों, बस वाहक और परिवहन इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के विश्राम गृह के लिए 1000 पंखे और 200 कूलर तुरंत उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि बस चालकों, बस वाहक और परिवहन इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को राहत मिल सके,ऐसा निर्देश आशीष चेंबूरकर ने दिया है।