Home Crime ठाणे से नासिक अवैध ढंग से 1500 किलोग्राम बीफ जब्त, दो गिरफ्तार

ठाणे से नासिक अवैध ढंग से 1500 किलोग्राम बीफ जब्त, दो गिरफ्तार

44
0

ठाणे : ठाणे से नासिक अवैध ढंग से 1500 किलोग्राम बीफ (गोवंश मांस) कथित रूप ले जा रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रात करीब दो बजे मुम्बई-नासिक राजमार्ग पर एक टेंपों को चेकिंग के लिए रोका गया। उन्होंने कहा, हमें टेंपो पर 1.8 लाख रुपये का 1500 किलोग्राम बीफ मिला। वाहन के चालक वासिम अत्तर और क्लीनर समीर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य में गोवध एवं उसके मांस की ढुलाई पर रोक है। दूसरा, उनके पास मांस ढुलाई के लिए किसी तरह का परमिट भी नहीं था।