पिंपरी : संगीन अपराध में लिप्त और मकोका यानी महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंध कानून के तहत कार्रवाई के बाद से फरार चल रहे तीन बदमाशों को पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के गुंडा स्क्वाड ने धरदबोचा है। उनके पास से एक नकली पिस्तौल, कारतूस व अन्य घातक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय में गुंडा स्क्वाड के गठन के बाद से अब तक मकोका के तहत कार्रवाई किये गए और गंभीर अपराधों में फरार चल रहे नौ शातिर बदमाशों पर शिकंजा कसा गया है।
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में हैदर जावेद सय्यद (28), दिपक भीमराव सगर (21) और प्रथमेश उर्फ सोन्या यशवंत सावंत (20) का समावेश है। गुंडा स्क्वाड को इन बदमाशों के पवनाघाट श्मशान भूमि के पास छिपे बैठे रहने की खबर मिली थी। इसके अनुसार गुंडा स्क्वाड के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक हरीश माने, पुलिस अंमलदार हजरत पठान, प्रवीण तापकीर, गणेश मेदगे, विजय तेलेवर, रामदास मोहिते और शुभम कदम की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें धरदबोचा। उनके पास से एक नकली पिस्तौल और दो कोयता बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैदर सय्यद के खिलाफ 5, सावंत के खिलाफ 3 और सगर के खिलाफ 2 गंभीर स्वरूप के मामले दर्ज हैं।





Users Today : 4
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 120
Users This Year : 2902
Total Users : 64109
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 159
Views This Year : 3474
Total views : 99497
Who's Online : 0


