Home Crime घाटकोपर में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड। क्राइम ब्रांच -7 ने...

घाटकोपर में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड। क्राइम ब्रांच -7 ने की छापेमारी।

193
0

मुंबई: घाटकोपर पश्चिम चिराग नगर इलाके में हाजी अब्दुल कादर चाल में कई दिनों से चल रहा था देह व्यापार। मुंबई क्राइम ब्रांच-7 ने देह व्यापार में शामिल दो लोगो को रंगे हाथ पकड़ा है।क्राइम ब्रांच को अंधेरी की कलकी नामक एनजीओ से इस बात की जानकारी मिली थी की घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में नाबालिक लड़कियों से कुछ लोग देह व्यापार करा रहे है।एनजीओ द्वारा मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में स्थित हाजी अब्दुल कादर चाल में एक ग्राहक भेज कर देह व्यापार करने वाले लोगो से लड़कीं की मांग की जहां भेजे गए ग्राहक को 3 लड़किया बताई गई जिसके बाद क्राइम ब्रांच-7 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनीष श्रीधनकर ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की जहां से 3 लड़किया पाई गई जिसमें से एक लड़की नाबालिक बताई जा रही है।क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार करने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है जिनके नाम नीलम जाधव(37) और शिरीष शेगड़े(40) है।सूत्रों के मुताबिक ये दोनों लोग भाड़े पे रूम लेकर कई दिनों से घाटकोपर में देह व्यापार का धंधा कर रहे थे।
घाटकोपर पुलिस स्टेशन ने गु.र.क्र 399/2021 कलम 366(अ),370(1),370(अ),376,34,पोस्को एक्ट 8,12,16,17,18 ह्यूमन ट्रैफिकिंग एक्ट 3,4,5,7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।